मेनू
लॉगिन करें

ईरान ने अमेरिका से ‘बातचीत’ और ‘समझौते’ को लेकर क्या कहा?

ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराग़ची ने दावा किया है कि ईरान ने कभी युद्धविराम या बातचीत की मांग नहीं की है. बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ से बात करते हुए अब्बास अराग़ची ने कहा, “हमें कोई वजह नहीं दिखती कि हम अमेरिकियों से बात करें, क्योंकि जब हम उनसे बात कर रहे थे, […]
डेस्क टीम 15 मार्च 2026, 06:47 अपराह्न (IST)

ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराग़ची ने दावा किया है कि ईरान ने कभी युद्धविराम या बातचीत की मांग नहीं की है.

जरूर पढ़ें

नोबेल पुरस्कार विजेता ने ईरान के स्कूल में मारी गई बच्चियों पर कहा- ये हमारी बेटियां थीं

बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस न्यूज़ से बात करते हुए अब्बास अराग़ची ने कहा, “हमें कोई वजह नहीं दिखती कि हम अमेरिकियों से बात करें, क्योंकि जब हम उनसे बात कर रहे थे, उस समय उन्होंने हम पर हमला करने का फ़ैसला किया.”

दरअसल, कुछ दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान उनसे समझौता करना चाहता है, लेकिन अब काफ़ी देर हो गई है.

अराग़ची ने होर्मुज़ स्ट्रेट पर कहा, “ईरान उन देशों से बातचीत करने को तैयार है जो होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही पर चर्चा करना चाहते हैं. कई देशों ने ईरान से संपर्क किया है, ताकि उन्हें होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता मिल सके.”

उन्होंने यह भी बताया, “ईरान की न्यूक्लियर फ़ैसिलिटीज़ अब मलबे में दब चुकी हैं और फ़िलहाल उन्हें वापस बनाने का कोई कार्यक्रम या योजना नहीं है.”

होम
लाइव
वीडियो IPL चुनाव