नोबेल पुरस्कार विजेता ने ईरान के स्कूल में मारी गई बच्चियों पर कहा- ये हमारी बेटियां थीं

प्रकाशित: 15 मार्च, 2026

नोबेल पुरस्कार विजेता और बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने कहा है कि ईरान के स्कूल में मारी गईं 168 लड़कियां ‘हमारी बेटियां’ थीं.

कैलाश सत्यार्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “ईरान में स्कूल में 168 मासूम लड़कियां मारी गईं. ये हमारी बेटियां थीं. आज 47 करोड़ बच्चे युद्ध वाले इलाक़ों में रह रहे हैं, ये सब हमारे बच्चे हैं. यह पागलपन ख़त्म होना चाहिए.”

उन्होंने लिखा, “अज़रबैजान में ग्लोबल बाकू फ़ोरम में मैंने दुनिया भर में करुणा फैलाने की अपील की ताकि हमारा वर्तमान और भविष्य बच सके.”

गौरतलब है कि ईरान में 28 फ़रवरी को दक्षिणी होर्मोज़गान प्रांत के मिनाब काउंटी में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था. इस हमले में 168 लोगों की मौत हुई थी.

Maati Kavi Sammelan
होम
लाइव
वीडियो IPL चुनाव